Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
डब्ल्यूटीए रैंकिंग, सिमोना हालेप पहले स्थान पर कायम – जय हिन्द जनाब डब्ल्यूटीए रैंकिंग, सिमोना हालेप पहले स्थान पर कायम – जय हिन्द जनाब

डब्ल्यूटीए रैंकिंग, सिमोना हालेप पहले स्थान पर कायम

मेड्रिड। इस साल फेंच ओपन का खिताब जीतने वाली रोमानिया की सिमोना हालेप ने जारी महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) रैंकिंग में अपना पहला स्थान कायम रखा है। शीर्ष-10 स्थानों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। डेनमार्क की कैरोलिना वोज्नियाकी दूसरे, स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा तीसरे, अमेरिका की स्लोन स्टीफंस चौथे, यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना पांचवें, फ्रांस की कैरोलिना गार्सिया छठे, चेकगणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा सातवें, उनकी हमवतन पेट्रा क्वितोवा आठवें, अमेरिका की वीनस विलियम्स नौवें और अमेरिका की ही मेडिसन कीज 10वें स्थान पर बनी हुई हैं। बेल्जिमय की एलिसे मेर्टेस ने हालांकि दो स्थान की छलांग के साथ 15वें स्थान पर कब्जा जमाया है। उनके कारण अमेरिका की कोको वेंडेवेघे 16वें और आस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी 17वें स्थान पर आ गई हैं।

यहां से शेयर करें