Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आज पेरू से भिड़ेगा आस्ट्रेलिया – जय हिन्द जनाब आज पेरू से भिड़ेगा आस्ट्रेलिया – जय हिन्द जनाब

आज पेरू से भिड़ेगा आस्ट्रेलिया

सोचि। आस्ट्रेलिया 2018 फीफा विश्व कप के ग्रुप स्तर के अपने अंतिम मैच में आज दक्षिण अमेरिकी देश पेरू का सामना करेगी। पेरू पहले ही टूर्नामेंट के 21वें संस्करण से बाहर हो चुकी है। आस्ट्रेलिया के लिए यह मैच किसी परीक्षा से कम नहीं है। यह मैच उसकी नॉक आउट दौर में पहुंचने की आखिरी उम्मीद है। हालांकि, इस मैच में भी आस्ट्रेलिया को कड़ी मेहनत करनी है। डेनमार्क के साथ अंतिम-16 दौर में प्रवेश के संघर्ष में शामिल आस्ट्रेलिया को ग्रुप-सी में खेले जाने वाले आखिरी मैच में बड़े गोल अंतर से जीत हासिल करनी होगी। आस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप-सी में एक अंक के साथ तीसरे स्थान पर है, वहीं डेनमार्क चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। आस्ट्रेलिया को पेरू के खिलाफ न केवल जीतना होगा, बल्कि उसके खिलाफ अधिक गोल भी करने होगें। इस जीत से आस्ट्रेलिया चार अंकों के साथ डेनमार्क की बराबरी कर लेगा और गोल के अंतर से नॉक आउट में प्रवेश हासिल कर सकता है।

यहां से शेयर करें