Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
अगले दो साल तक एफसी पुणे सिटी के साथ ही रहेंगे आदिल – जय हिन्द जनाब अगले दो साल तक एफसी पुणे सिटी के साथ ही रहेंगे आदिल – जय हिन्द जनाब

अगले दो साल तक एफसी पुणे सिटी के साथ ही रहेंगे आदिल

पुणे। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी एफसी पुणे सिटी ने मिडफील्डर आदिल खान के साथ अपने करार को दो साल तक के लिए बढ़ा दिया है। प्रेंचाइजी ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। आदिल ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था और मिडफील्ड की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा रखी थी। क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव मोडवेल ने कहा, आदिल ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी टीम के प्रति प्रतिबद्धता शानदार थी। उनकी विविधत्ता टीम के लिए काफी मददगार साबित होगी। 2017-18 सीजन में आदिल ने 18 मैचों में चार गोल किए थे।

आदिल ने कहा, मैं एक बार फिर पुणे सिटी के साथ खेलने को तैयार हूं। हमने एक टीम के तौर पर पिछले सीजन जो हासिल किया वो शानदार था। इस सीजन हमारी कोशिश ट्रॉफी अपने नाम करने की होगी।

यहां से शेयर करें