Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पहलवानों का धरनाः मच्छरों के बीच जंतर मंतर पर कटी रात – जय हिन्द जनाब पहलवानों का धरनाः मच्छरों के बीच जंतर मंतर पर कटी रात – जय हिन्द जनाब

पहलवानों का धरनाः मच्छरों के बीच जंतर मंतर पर कटी रात

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक बार फिर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना दूसरे दिन सोमवार को भी जारी है। रातभर पहलवान मच्छरों के बीच रात काटने को मजबूर हो गए। किसी ने मच्छरदानी लगाई तो किसी ने चादर लपेटर रात गुजार दी। सभी ने रविवार की पूरी रात सड़क पर गुजारी। वहीं सो गए। देर रात विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने एक वीडियो भी जारी कर लोगों से समर्थन के लिए जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की।

यह भी पढ़े: Authority: नोएडा में इसलिए महंगी हुई प्रॉपर्टी

इसके बाद पहलवानों के परिजन रिश्तेदार भी उनके समर्थन में आ गए हैं। वही चरखीदादरी स्थित गांव बलाली से विनेश फोगाट के परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इस बीच बजरंग पूनिया ने कहा कि इस मंच पर सभी राजनीतिक दलों का स्वागत है। उधर,दिल्ली पुलिस ने सांसद बृजभूषण पर लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी है।दिल्ली पुलिस ने इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन और केंद्रीय खेल मंत्रालय की बनाई दोनों जांच कमेटियों की रिपोर्ट मांगी है। बजरंग पुनिया ने कहा, श्इस बार सभी दलों का हमारे धरने में शामिल होने के लिए स्वागत है, चाहे वह भाजपा, कांग्रेस, आप या कोई अन्य पार्टी हो। हम किसी भी पार्टी से जुड़े नहीं हैं। पिछली बार जनवरी में पहलवानों ने किसी भी पार्टी के नेताओं को मंच पर नहीं आने दिया था। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पूछा कि सरकार किस मुंह से बेटी बचाओ का नारा देती है। देश की बेटियां तो पिछले 3 महीने से न्याय के लिए भटक रही हैं। देश के भविष्य से खिलवाड़ सिर्फ इसलिए किया जा रहा है क्योंकि जिस पर आरोप लग रहे हैं वह भाजपा सांसद हैं।

यह भी पढ़े: Greater Noida:साफ पानी मिले ना मिले लेकिन अब जेब करनी होगी ढिली

 

सांसद बृजभूषण के खिलाफ रेसलर के आरोप
विनेश फोगाट ने आज कहा कि आप सभी को नमस्कार, जैसे कि आप सब जानते हैं। 3 महीने पहले हमने रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आवाज उठाई थी। हमारे साथ में कुछ राजनीति हुई है। सरकार ने एक कमेटी बनाई थी। 4 हफ्ते का समय मांगा था। 3 महीने हो गए इंतजार करते हुए, हमारे साथ आज भी न्याय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले हम पुलिस स्टेशन गए थे। जहां 7 लड़कियों ने बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत दी है। शिकायत में मांग की कि बृजभूषण ने जो शारीरिक शोषण किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

यहां से शेयर करें