Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News:एसिड अटैक सर्वाइवर्स को पढ़ाएगा चैलेंजर्स ग्रुप – Noida News:एसिड अटैक सर्वाइवर्स को पढ़ाएगा चैलेंजर्स ग्रुप –

Noida News:एसिड अटैक सर्वाइवर्स को पढ़ाएगा चैलेंजर्स ग्रुप

Noida News। शहर में एसिड अटैक पीड़िताओं को पढ़ाने का जिम्मा चैलेंजर्स ग्रुप ने अपने हाथों में लिया है। इसकी शुरूआत 23 वर्षीय सर्वाइवर सीमा से कर दी गई है, कक्षा 4 तक पढ़ीं उसके बाद उनपर एसिड हमला हो गया। बुधवार को सेक्टर 22, स्थित चैलेंजर्स ग्रुप कार्यालय पर हुई बैठक में छांव फाउंडेशन के अध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने एसिड अटैक सर्वाइवर्स की शिक्षा एवं पुनर्वास को लेकर विशेष चर्चा की।

यह भी पढ़े : सफलता के बाद ग्रेनो ने फिर निकाली स्कीम,प्राधिकरण होगा मालामाल

प्रिंस शर्मा ने बताया कि संस्था पिछले पांच वर्षों से ऐसे बच्चों को पढ़ा रही है जो किसी ना किसी वजह से पढ़ाई करने में असमर्थ हैं। वहीं चैलेंजर्स ग्रुप ने अब एक नई पहल की शुरूआत की है। इसके तहत छांव फाउंडेशन की एसिड अटैक सर्वाइवर्स जिनकी पढ़ाई में रुचि हो वह पाठशाला में दाखिला लेकर नि:शुल्क पढ़ाई कर सकती हैं। इसके लिए संस्था द्वारा विशेष प्रबंध भी किया जाएगा। वहीं आलोक दीक्षित ने बताया कि छांव फाउंडेशन की कई सर्वाइवर्स ऐसी हैं जो अटैक होने के बाद पढ़ाई नहीं कर पाई हैं। ऐसी बच्चियों ने पढ़ाई के लिए कई बार इच्छा जताई है। तो इसके लिए सभी इच्छुक बच्चियों को पाठशाला पढ़ाई के लिए भेजा जाएगा। बैठक में सर्वाइवर रितु सैनी, अंशु राजपूत, सीमा संस्था नीतू सिंह, गीतिका, पियूष आदि लोग मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें