Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida:एनटीपीसी के महाप्रबंधक का घेराव करेंगे छात्र-अभिभावक – Greater Noida:एनटीपीसी के महाप्रबंधक का घेराव करेंगे छात्र-अभिभावक –

Greater Noida:एनटीपीसी के महाप्रबंधक का घेराव करेंगे छात्र-अभिभावक

Greater Noida: दादरी के केंद्रीय विद्यालय को एनटीपीसी के अनुदान बंद करने की आशंका के चलते रविवार को केंद्रीय विद्यालय (एनटीपीसी, दादरी) बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में गढ़ी रोड स्थित दादरी नगर के दुर्गा मंदिर के प्रांगण में स्कूल में पढ़ाई कर रहे छात्र एवं अभिभावकों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 27 मार्च को एनटीपीसी के महाप्रबंधक का घेराव करने का निर्णय लिया गया।
केंद्रीय विद्यालय बचाओ संघर्ष समिति के संस्थापक रोहित मत्ते गुर्जर ने बताया कि एनटीपीसी विद्युत नगर में वर्ष 1993 से केंद्रीय विद्यालय संचालित है। जिसमें प्रतिवर्ष हजारों छात्र शिक्षा ग्रहण कर अपने भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। लेकिन एनटीपीसी इस वर्ष से विद्यालय को दिए जाने वाले अनुदान को बंद कर रही है।

यह भी पढ़े:Technology News:अब ये खवाबो की दुनिया होने वाली है, जानें कैसे

Greater Noida:जिसके कारण यह विद्यालय पूरी तरह से बंद हो जाएगा। इस कारण छात्र और उनके अभिभावक चिंतित है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में समिति के सदस्यों ने स्थानीय विधायक एवं सांसद से मुलाकत कर इस विद्यालय को सुचारू रूप से संचालित कराने की मांग की थी। उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यालय को बंद नहीं होने देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसलिए मजबूरन छात्रों और अभिभावकों को आंदोलन करना पड़ रहा है।
इस मौके पर मुख्य से राकेश, अनूप तिवारी, अविष्का, बेबी शर्मा, सतीश, प्रमोद, दिगम्बर सिंह, अनिल कुमार,आदि मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें