Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida Authority:मार्च के अंत तक प्राधिकरण के फ्लैटों का होगा ड्रॉ – Noida Authority:मार्च के अंत तक प्राधिकरण के फ्लैटों का होगा ड्रॉ –

Noida Authority:मार्च के अंत तक प्राधिकरण के फ्लैटों का होगा ड्रॉ

Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण की फ्लैट स्कीम का ड्रॉ इस महीने के अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में हो जाएगा। इसको लेकर प्राधिकरण ने तैयार शुरू कर दी है। जनवरी महीने में प्राधिकरण ने 338 फ्लैट की योजना निकाली थी। इनमें एलआईजी, एमआईजी, एचआईजी और डुप्लेक्स हैं। इनकी कीमत 45 लाख से शुरू होकर 1 करोड़ 79 लाख तक है।

ये फ्लैट सेक्टर-52, 61, 71, 73, 82, 93, 99, 118 और 135 में हैं। एलआईजी वाले 314 फ्लैटों का ड्रॉ पर्ची के जरिए किया जाना था बाकी के लिए आॅनलाइन बोली लगानी होगी। योजना के तहत 31 जनवरी तक आवदेन किए जाने थे, लेकिन कम आवेदक आए। इसके बाद दो बार एक-एक सप्ताह के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई लेकिन आवेदकों ने अधिक रूचि नहीं दिखाई।

यह भी पढ़े:Greater Noida:एनटीपीसी के महाप्रबंधक का घेराव करेंगे छात्र-अभिभावक

Noida Authority:आवेदन की तारीख समाप्त होने तक करीब 16 आवेदन ही आए। इसके बाद प्राधिकरण ने दोबारा आवेदन का समय नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया। नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि अब जितने आवेदन आए हैं उनके फ्लैट के लिए ड्रॉ की तैयारी शुरू हो गई है। इस मामले में रेरा से जुड़ी एक आपत्ति आई थी जिसका जवाब भेज दिया गया है। प्रयास है कि इसी महीने ड्रॉ कर दिया जाएगा।
दाम महंगे होने के कारण नहीं आए खरीदार
इस बार भी फ्लैटों की संख्या के हिसाब से महज कम आवेदन आने के पीछे बड़ी वजह इनका दाम अधिक होना है। ऐसे में फिर से प्राधिकरण की यह योजना फेल हो गई। करीब साढ़े चार साल पहले भी इन फ्लैटों की योजना आई थी, लेकिन दाम महंगा होने के कारण खरीदार आगे नहीं आए। ये करीब 12 साल पहले फ्लैट बनाए गए थे।

यहां से शेयर करें