Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida News:औद्योगिक निवेशों के प्राधिकरण ने बढाएं हौसले – Greater Noida News:औद्योगिक निवेशों के प्राधिकरण ने बढाएं हौसले –

Greater Noida News:औद्योगिक निवेशों के प्राधिकरण ने बढाएं हौसले

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक निवेश के इच्छुक निवेशकों के साथ बैठक की। उनसे ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट के दौरान किए गए एमओयू को निवेश में कनवर्ट करने पर विचार-विमर्श किया। एसीईओ ने निवेशकों को प्राधिकरण की तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने हाल ही में प्राधिकरण के सभी विभागों की तरफ से किए गए एमओयू की समीक्षा की थी। सीईओ ने इन एमओयू को निवेश में तब्दील करने के निर्देश दिए थे। सीईओ ने ग्रेटर नोएडा में निवेश करने के लिए एमओयू करने वाले निवेशकों के साथ बैठक कर उनकी जरूरतों को समझ कर उन्हें जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़े:Greater Noida Authority: खुशखबरी,जल्द ही किसानो लीजबैक मामलों का होगा निस्तारण

Greater Noida News:सीईओ के निर्देशानुसार शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम और ओएसडी विशु राजा ने ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक निवेश के लिए एमओयू करने वाले निवेशकों के साथ बैठक की। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में हुई इस बैठक में कई कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। एसीईओ ने इन सभी से उनकी लैंड जरूरतों को समझा। उनसे उनके प्रोजेक्ट, निवेश और रोजगार पर बात की। आने वाले स्कीम व ई-ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए सभी को प्रेरित भी किया ताकि इनके एमओयू को निवेश में तब्दील कराया जा सके। इससे रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो सकेंगे। एसीईओ ने निवेशकों से आने वाली स्कीम के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट देखते रहने की बात कही।

यहां से शेयर करें