Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News:एलिवेटेड के काम में देरी पर नपे सीनियर मैनेजर – Noida News:एलिवेटेड के काम में देरी पर नपे सीनियर मैनेजर –

Noida News:एलिवेटेड के काम में देरी पर नपे सीनियर मैनेजर

 

Noida News:सेक्टर 41 आगाहपुर गांव से सेक्टर 82 के बीच बन रहे भंगेल एलिवेटेड के काम में देरी को देखते हुए, प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी की नाराजगी संबंधित सीनियर मैनेजर को झेलनी पड़ी। भंगेल एलिवेटेड रोड के कामकाज में ढिलाई बरतने पर वर्क सर्किल 8 के प्रभारी विश्वास त्यागी को हटा दिया गया है।

Noida News:नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने कार्यवाही करते हुए उन्हें अब कार्मिक विभाग से अटैच कर दिया है। डीएससी दादरी नोएडा रोड पर बन रहे सेक्टर 41 से सेक्टर 82 एलिवेटेड रोड का काम चल रहा है। इसका काम 8 जून 2020 को शुरू हुआ था। एग्रीमेंट के तहत 7 दिसंबर 2022 तक काम पूरा हो जाना चाहिए था।

ये भी पढ़े:Greater Noida:खुदा महेरबान तो गधा पहलवान,जानें चपरासी कैसे बना मैनेजर

मगर अभी तक 60 प्रतिशत ही काम हो सका है। काम पूरा होने में करीब डेढ़ साल का और वक्त लगेगा। इस काम में तेजी लाने के लिए सीईओ रितु माहेश्वरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसी के चलते वरिष्ठ इस परियोजना की निगरानी करने के लिए निर्देश दिए गए थे। जिसमें ढील बरती गई फिलहाल वर्क सर्किल 8 में किसी को तैनात नहीं किया गया है।

यहां से शेयर करें