Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Telecom Minister: दिसंबर 2024 तक देशभर में होगी 5जी सेवाएं – Telecom Minister: दिसंबर 2024 तक देशभर में होगी 5जी सेवाएं –

Telecom Minister: दिसंबर 2024 तक देशभर में होगी 5जी सेवाएं

Telecom Minister:केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री अश्वनी वैष्णव (Union Telecom Minister Ashwani Vaishnav) ने कहा है कि 2024 के दिसंबर माह तक पूरे देश में अत्याधुनिक संचार सेवा 5जी की पहुंच होगी। केन्द्रीय मंत्री ने एक पत्रकार वार्ता में इससे जुड़ी उपलब्धि साझा करते हुए बताया कि 5जी (5G) के रोलआउट से जुड़ा पहले चरण का लक्ष्य 31 मार्च के निर्धारित समय से काफी पहले ही प्राप्त किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 387 जिलों तक दूरसंचार कंपनियों की 5जी सेवा पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़े:Noida News:बोलीं कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, माहौल बिगाड़ने वाले की खैर नही

Telecom Minister: केन्द्रीय मंत्री ने पत्रकार वार्ता में बताया कि भारत में टेलीकॉम क्षेत्र सनराइज सेक्टर बनकर उभरा है। यह बड़े गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के दूरसंचार क्षेत्र को जीएसएमए द्वारा गवर्नमेंट लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि कल भारत में डिजाइन किया गया, भारत में निर्मित पहला ह्यइनोडबीह्ण चंडीगढ़ में स्थापित किया गया है।उन्होंने बताया कि हमारा अगला प्रमुख लक्ष्य आने वाले मानसून सत्र में दूरसंचार विधेयक को पारित कराना है। इससे स्पेक्ट्रम, लाइसेंस, विनियमन के मामले में सुधारों की एक बड़ी श्रृंखला को बढ़ावा मिलेगा।

यहां से शेयर करें