Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News:बोलीं कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, माहौल बिगाड़ने वाले की खैर नही – Noida News:बोलीं कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, माहौल बिगाड़ने वाले की खैर नही –

Noida News:बोलीं कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, माहौल बिगाड़ने वाले की खैर नही

आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार: लक्ष्मी सिंह
अफवाह फैलाने पर पुलिस को दें सूचना, होगी कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर ने संभ्रांत व्यक्तियों के साथ की बैठक  
Noida News: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने आगामी त्योहारों को शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-108 के आॅडिटोरियम में सभी धर्मों के गुरुओं व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ मीटिंग की गई।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सभी धर्म गुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ संवाद करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने, अपने-अपने धर्म के लोगों के साथ गोष्ठी कर उनको आपसी सौहार्द बनाए रखने हेतु समझाने के लिए बताया गया। प्रमुख धार्मिक स्थलों के आस-पास सीसीटीवी कैमरे लगवाने, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने, साथ ही यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने का प्रयास करता है, तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को देने के लिए बताया गया।

यह भी पढ़े:Noida News:जब थानो पर पहुंची एडिशनल कमिश्नर,देखते रहे गए पुलिसकर्मी

Noida News: पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुलिस द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी, धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही भी अमल में लाई जायेगी।
पुलिस कमिश्नर ने धार्मिक गुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद के दौरान उनसे उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा गया एवं बताया गया कि कोई भी परेशानी होने पर तुरंत संबंधित पुलिस अधिकारीगण व अपने नजदीकी थाने पर सूचना दें, जिससे तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़े:Greater Noida Authority:2016 से पहले जमीन गई है तो मिलेगा 6 फीसदी प्लाॅट

Noida News: पुलिस कमिश्नर ने सभी पुलिस अधिकारियों को धार्मिक गुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी कर अपने अपने फोन नंबर साझा करने, अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग करके त्यौहारों से पूर्व ही सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने, होलिका दहन के स्थानों का निरीक्षण कर वहां से बिजली के तार हटवाने व अन्य सावधानियां बरतने हेतु निर्देशित किया गया।
मीटिंग के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था रवि शंकर छवि, सभी जोन के डीसीपी, सभी एडीसीपी व कमिश्नरेट के सभी थाना क्षेत्रों से विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, ग्राम प्रधान व संभ्रांत नागरिक व अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यहां से शेयर करें