Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: दो सोसाइटी में मल्टीपल कनेक्शन को झटका – जय हिन्द जनाब Noida News: दो सोसाइटी में मल्टीपल कनेक्शन को झटका – जय हिन्द जनाब

Noida News: दो सोसाइटी में मल्टीपल कनेक्शन को झटका

Noida News: विद्युत निगम की मल्टीपल योजना को झटका लगा है। दोनों सोसाइटी में मल्टीपल कनेक्शन के लिए ढ़ांचा विकसित करने का काफी काम होने के बाद अब काम बंद हो गया है। दोनों ही सोसाइटी हाईकोर्ट से स्टे आदेश ले आई। अब दोनों ही सोसाइटी में मल्टीपल कनेक्शन का काम बंद हो गया है। अब न्यायालय का आगामी आदेश आने के बाद ही काम शुरू होगा।
विद्युत निगम के अधीशासी अभियंता प्रथम शिवम त्रिपाठी ने बताया कि सेक्टर-74 स्थित अजनारा सोसाइटी (Ajnara Society located in Sector-74) और सेक्टर-120 स्थित आरजी रेंजीडेंस सोसाइटी में मल्टीपल कनेक्शन योजना के तहत मल्टीपल कनेक्शन देने के लिए ढ़ांचा विकसित किया जा रहा था।

यह भी पढ़े: Noida News: गाड़ी का लाॅक नही खुलता तो उठाकर ले जाते है, जानें कैसे

Noida News: उन्होंने बताया कि  दोनों ही सोसाइटी में काफी हद तक ढ़ांचा विकसित करने का कार्य किया जा चुका था। अब दोनों ही सोसाइटी हाईकोर्ट से स्टे ले आई है। अब अगला आदेश आने तक दोनों ही सोसाइटी में मल्टीपल कनेक्शन का काम नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों ही सोसाइटी में तीन हजार फ्लैट में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए मल्टीपल कनेक्शन योजना के तहत ढ़ांचा विकसित किया जा रहा है। अभियंता शिवम त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक 18 सोसाइटी में मल्टीपल कनेक्शन योजना के तहत कनेक्शन दिए जा चुके हैं। दो सोसाइटी में जल्द काम शुरू किया जाएगा। बिल्डर सोसाइटी में रहने वाले लोगों की मांग और सुविधा के लिए मल्टीपल कनेक्शन योजना शुरू की गई।

यहां से शेयर करें