Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
UP DAY: तीनों प्राधिकरणों ने किया जिले की औद्योगिक ताकत का प्रदर्शन – UP DAY: तीनों प्राधिकरणों ने किया जिले की औद्योगिक ताकत का प्रदर्शन –

UP DAY: तीनों प्राधिकरणों ने किया जिले की औद्योगिक ताकत का प्रदर्शन

प्रदेश की धरोहर और संस्कृति की लोगों तक पहुंचे : रितु माहेश्वरी
UP DAY: जनपद में तीन तक उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाएंगे, जिसमें  नोएडा और दादरी विधानसभा को 427 करोड़ रुपए से अधिक परियोजनाओं की सौगात मिलेगी पहले दिन मंगलवार को 150 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी, अतिथि के तौर पर गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई, दादरी विधानसभा के विधायक मास्टर तेजपाल सिंह नागर, नोएडा महानगर के भाजपा अध्यक्ष मनोज गुप्ता और ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर रविशंकर छवि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:Amity University: मम्मी मैं तुम्हारी जैसी बहादुर नहीं, लिखा और फंदे पर झूल गई 

पहले दिन मिली 150 करोड़ की सौगात
इस मौके पर नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक 24 से लेकर 26 जनवरी तक यूपी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। आज पहले दिन आयोजित कार्यक्रम में नोएडा के विभिन्न लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

शुभांरभ के बाद अपनी टीम के साथ सीईओ रितु माहेश्वरी

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक उत्तर प्रदेश की धरोहर और संस्कृति को लोगों पर पहुंचाना है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जितना विकास हुआ है, उसकी जानकारी लोगों तक पहुंचानी है। आज के समय में गवर्नमेंट और प्राइवेट स्कीम नोएडा व ग्रेटर नोएडा में विकास की गति ला रही है। विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। रितु माहेश्वरी ने बताया कि पहले दिन करीब 150 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के व्यंजनों और विभिन्न चीजों का स्टॉल लगाया गया है।

यह भी पढ़े: Ramcharitmanas:स्वामी की जबान काटकर लाने वाले को 5 लाख का ईनाम
क्षेत्र के विकास में बेहतर कार्य करने वालों को मिला पुरस्कार
UP DAY:  सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि पहले दिन उन लोगों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने क्षेत्र के विकास में बेहतर कार्य किया है। चाहे फिर वह किसान हो या फिर एजुकेशन से जुड़े हुए हो, सभी को सम्मानित किया गया है। इसमें काफी संस्थाएं भी शामिल है। इंडस्ट्री के माध्यम से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विकास में पंख लगाने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया है।

इन कंपनियों ने लगाए स्टॉल
यूनाइटेड एकता इंजीनियरिंग ग्रुप
धर्मपाल सतपाल ग्रुप
रिवर इंजीनियरिंग उद्योग प्राइवेट लिमिटेड
केंअ आरओ सिस्टम लिमिटेड
एडोराटेक्स
हल्दीराम स्नेक्स प्राइवेट लिमिटेड
धामपुर एल्को प्राइवेट लिमिटेड
यूफलेक्स प्राइवेट लिमिटेड
वेस्टवे इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड
सीआर टैक्सटाइल प्राइवेट लिमिटेड


पुलिस ने लगाया स्टाल

 

निवेशकों की पहली पसंद गौतमबुद्ध नगर बना
सीईओ रितु माहेश्वरी  ने बताया कि योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में काफी तेजी के साथ विकास किया जा रहा है। अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि पूरे यूपी में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समित के तहत अभी तक करीब 10 लाख करोड़ रुपए का निवेश आ चुका है। जिसमें नोएडा प्राधिकरण के अलावा ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण का मुख्य रोल है। आज के समय में निवेशकों की पहली पसंद गौतमबुद्ध नगर जनपद बना हुआ है, पिछले कुछ समय के दौरान जिले में विश्वस्तरीय पहचान कायम की है।

यहां से शेयर करें