Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: सपाइयों ने मनाई छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि – Noida News: सपाइयों ने मनाई छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि –

Noida News: सपाइयों ने मनाई छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि

Noida News: समाजवादी पुरोधा एवं छोटे लोहिया के नाम से मशहूर स्व. जनेश्वर मिश्र की  पुण्यतिथि सेक्टर-102 स्थित भंगेल कार्यालय में मनाई गई। जिला ग्रामीण के निवर्तमान महासचिव व प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने सपा नेताओं के साथ जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
राघवेन्द्र दुबे ने कहा कि समाजवादी विचारधारा के प्रति दृढ निष्ठा के कारण पण्डित जनेश्वर मिश्र छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध थे।  वे कई बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे।

यह भी पढ़े: Noida Sector 18: प्राधिकरण के करोड़ों रुपए पर भारी पड़ रहा अतिक्रमण

Noida News: उन्होने मोरारजी देसाई, चोधरी चरण सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, एचडी देवगौड़ा और इंद्रकुमार गुजराल के मंत्रिमण्डलों में काम किया। सपा व्यापार सभा के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज गोयल ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने चुनाव में इंदिरा मंत्रिमंडल में पेट्रोलियम मंत्री केडी मालवीय एवं राजघराने के वीपी सिंह जैसे दिग्गजों को परास्त करने का काम किया।  इस अवसर पर वरिष्ठ नेता जय करण चौधरी, व्यापार सभा के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज गोयल, निवर्तमान कोषाध्यक्ष संजय त्यागी, विनोद सिंह, सुबोध गोयल, अनिल कुमार जिंदल, रवीन्द्र चौहान, दीपक, रोहित सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें