Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा सेक्टर-113 में सुखबीर खलीफा समेत 200 पर FIR नोएडा सेक्टर-113 में सुखबीर खलीफा समेत 200 पर FIR

नोएडा सेक्टर-113 में सुखबीर खलीफा समेत 200 पर FIR

नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा समेत करीब 200 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें 40 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि बाकी अज्ञात बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक इन पर सड़क पर नारेबाजी कर रास्ता रोकने, यातायात बाधित करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा पुलिसकर्मियों से अभद्रता व मारपीट करने के आरोप हैं।

पर्थला चौकी प्रभारी अंकित शर्मा की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा और उनके समर्थक 6 सितंबर से पर्थला फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे खाली जगह पर डूब क्षेत्र में नया बिजली कनेक्शन दिए जाने की मांग को लेकर धरना दे रहे थे।

पुलिस का आरोप है कि 13 सितंबर को सुखबीर खलीफा के साथ करीब 150 से 200 लोग बिना अनुमति मुख्य मार्ग पर पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी और सड़क जाम कर दी, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। 21 सितंबर को धरनास्थल पर लाउडस्पीकर से संबोधन किया जा रहा था, जिससे आसपास आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी।

प्रदर्शन के दौरान फुटपाथ पर रखे सरकारी गमलों और अन्य सरकारी सामान को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है। स्थिति संभालने पहुंची पुलिस के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में 13 धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नामजद आरोपियों में सुखबीर खलीफा के अलावा उदल यादव, जतन यादव, जयवीर यादव, कुंवरपाल प्रधान, सोनू, बबली शर्मा, विनय पांडेय, विकास झा, रेनू देवी, अनुसुइया तिवारी, विभूति भूषण मिश्रा, पूजा गुप्ता, रामदीन यादव, आशा देवी, आशा गौतम, वर्षा, मुन्नी, मीरा, राजेंद्र कश्यप समेत कई नाम शामिल हैं। यह घटना नोएडा के डूब क्षेत्र के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही बिजली कनेक्शन की मांग से जुड़ी है। पुलिस ने कहा है कि जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जाएगी|

यह भी पढ़ें: विश्व हृदय दिवस पर फेलिक्स अस्पताल से बायोडायवर्सिटी पार्क तक निकली वॉकथॉन, ‘हर धड़कन महत्वपूर्ण’ का दिया संदेश

यहां से शेयर करें