Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
PM MODI की भाजपा नेताओ को नसीहत, मुसलमानों पर न करें गलत बयानबाजी – PM MODI की भाजपा नेताओ को नसीहत, मुसलमानों पर न करें गलत बयानबाजी –

PM MODI की भाजपा नेताओ को नसीहत, मुसलमानों पर न करें गलत बयानबाजी

 

PM MODI: पीएम मोदी ने भाजपा नेताओं को नसीहत दी है िकवे अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाना शुरू करे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के बारे में गलत बयानबाजी न करें। कई के बयान अमर्यादित होते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। किसी भी जाति-संप्रदाय के खिलाफ बयान नहीं देना चाहिए। प्रधानमंत्री ने चुनाव को लेकर यह भी कहा कि हमें सक्रिय रहना है और आत्ममुग्ध नहीं होना है। कोई भी नेता यह नहीं समझें कि मोदी आएगा और जीत दिला देगा। हमें अपनी मानसिकता से बाहर निकलना होगा। ताकि जनता के बीच विश्वास का मजबूत बनाया जा सके।

प्रधानमंत्री ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि पिछली बार हम अतिआत्मविश्वास के कारण हार गए थे। इस बार हमें इससे बचना होगा। लोगों के बीच रहना होगा और मिलकर मेहनत करनी होगी।

यह भी पढ़े: BJP: जेपी नड्डा को दूसरी बार मिली भाजपा की कमान

 

PM MODI: वहीं भाजपा नेता एंव महाराष्ट के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि पीएम ने कहा कि 18-25 वर्ष की आयु के युवाओं ने पिछली सरकारों के कुशासन को नहीं देखा है और वर्तमान सरकार के तहत भारत अब कुशासन से सुशासन की ओर कैसे बढ़ गया है। इसलिए युवाओं में इसके बारे में जागरूकता पैदा की जानी चाहिए। भाजपा आने वाले दिनों में ऐसा करेगी। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि श्एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के तहत सभी राज्यों को एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए और एक-दूसरे की भाषा और संस्कृति को स्वीकार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज का पीएम मोदी का उद्बोधन प्रेरक भी था, दिशा दर्शक भी था और नई राह दिखने वाला था। उन्होंने कहा कि अपने जीवन का क्षण-क्षण भारत की विकास गाथा में लगाएं। इस श्अमृत कालश् को कर्तव्य काल में परवर्तित करने से ही देश को आगे ले जाय जा सकता है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि आकांक्षी जिलों के विकास में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की भूमिका हो। इसके अतिरिक्त हमारे सभी राज्य एक दूसरे के साथ समन्वय बढ़ाते हुए भावनात्मक रूप से जुड़ें। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से हमने बेटी बचाओ अभियान को सफल बनाया, उसी प्रकार से धरती बचाओ अभियान भी चलाना होगा।

यहां से शेयर करें