Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Crime: डकैतों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक भाग निकला – जय हिन्द जनाब Crime: डकैतों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक भाग निकला – जय हिन्द जनाब

Crime: डकैतों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक भाग निकला

Crime: बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत रहती है। बदमाश किसी भी कोने में हो उसे पकड़ना पुलिस अपना धर्म समझती है। यही कारण है कि रात हो या दिन चेकिंग की जाती है। चेकिंग के दौरान देर रात थाना बिसरख पुलिस ने डकैतों के साथ मुठभेड़ की मुठभेड़ में एक बदमाश भाग निकला। जबकि दूसरे को पुलिस ने गोली मारकर घायल कर दिया। एडीसीपी विशाल पांडे का दावा है कि घायल बदमाश उसके साथ ही ने हाल ही में थाना बीटा-2 क्षेत्र में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी इस पर 25000 का इनाम भी घोषित ह।ै

यह भी पढ़े: Greater Noida: CRH एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन

Crime: एडीसीपी सेंट्रल नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि देर रात थाना बिसरख प्रभारी अनिल राजपूत पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने इन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन दोनों बदमाश भागने लगे इसी बीच पीछे बैठा बदमाश उतर कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। जबकि मोटरसाइकिल चला रहे राजू पुत्र लल्लन निवासी गांव गांव नंगला पंखियान जनपद शाहजहांपुर को पुलिस ने पकड़ लिया।

उसके पैर में गोली लगी पुलिस ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से 1100 डाॅलर व एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इसी गिरोह ने हाल ही में थाना बीटा-2 में एक डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस पता लगा रही है कि इसके और कौन-कौन सा दिन है ताकि उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

यहां से शेयर करें