Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
India vs Sri Lanka : Virat Kohli की विराट पारी, 4 साल बाद शानदार शतक India vs Sri Lanka : Virat Kohli की विराट पारी, 4 साल बाद शानदार शतक

India vs Sri Lanka : Virat Kohli की विराट पारी, 4 साल बाद शानदार शतक

New Delhi. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Virat Kohli ने नए साल 2023 की शुरुआत सेंचुरी से की है. विराट ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में शानदार शतक लगाया. इसके साथ ही विराट ने भारत में 4 साल से चले आ रहे अपने शतक के सूखे को भी खत्म कर दिया. कोहली ने International Cricket में 73वीं सेंचुरी जड़ी जबकि वनडे इंटरनेशनल करियर का यह उनका 45वां शतक है.

 

यह भी पढ़ें – Covid-19 Case : भारत ने संभाला हाल-कोरोना से चीन बेहाल

 

विराट ने 80 गेंदों पर सैकड़ा पूरा किया. उन्होंने 87 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल था. कोहली ने केएल राहुल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 90 रन जोड़े. विराट ने इस दौरान सचिन तेंदुलकर के श्रीलंका के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक शतकों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया.इस मुकाबले से पहले विराट और सचिन के श्रीलंका के खिलाफ वनडे में एक समान 8-8 सेंचुरी था. कोहली 48वें मैच में सचिन से आगे निकले जबकि मास्टर ब्लास्टर ने 84 मैचों में 8 शतक जड़े थे.

यहां से शेयर करें