Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Covid-19 Case : भारत ने संभाला हाल-कोरोना से चीन बेहाल Covid-19 Case : भारत ने संभाला हाल-कोरोना से चीन बेहाल

Covid-19 Case : भारत ने संभाला हाल-कोरोना से चीन बेहाल

New Delhi. चीन में एक बार फिर दिन ब दिन कोराना तेजी से फैल रहा है। वहीं, भारत ने समय रहते सावधानी बरती जिससे पिछले सप्ताह Covid-19 के मामलों में गिरावट देखी गई है।

बता दें कि चीन में बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें भी अलर्ट मोड पर आ गईं। लेकिन करीब तीन हफ्ते बाद एक बार फिर से राहत की खबर सामने आई है. तीन हफ्ते बाद देश में कोरोना मामलों में तेजी का कोई संकेत नहीं है। दो सप्ताह में Covid-19 मामलों में हल्की वृद्धि दर्ज की गई थी, लेकिन पिछले सप्ताह एक बार फिर से कोविड केस में गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े – Oscars Awards: श्मीर फाइल्स और गंगूबाई ऑस्कर के लिए नाॅमिनेटेड

तीन हफ्ते बाद Covid मामलों में राहत
देशभर में पिछले सप्ताह 1526 कोविड केस दर्ज किए गए, लेकिन रविवार को समाप्त हुए सप्ताह में देशभर में कोरोना के 1268 केस सामने आए. पिछले 6 हफ्ते से कोविड मामलों की संख्या 2000 से नीचे बनी हुई है. एक खबर के मुताबिक कोविड डेटाबेस के अनुसार, कर्नाटक में पिछले सप्ताह कोविड केस दोगुने से ज्यादा हो गए थे, लेकिन इस हफ्ते वहां भी कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गई है. देश में कोविड से कुल 12 लोगों की मौत हुई है जिसमे 6 पिछले सप्ताह में मरे थे. नवंबर के दूसरे सप्ताह के बाद से साप्ताहिक मृत्यु की दर 50 से कम रही है.

यह भी पढ़े – Ayodhya Ram Mandir: आतंकी संगठन राम मंदिर को बना सकते है निशाना

केरल में सबसे ज्यादा मामले
केरल राज्य कोरोना के केस और मौत के मामले में देश में अग्रणी रहा है. लेकिन पिछले हफ्ते से कोरोना केस के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है. पिछले सप्ताह राज्य में कोविड के 467 केस दर्ज किए गए थे वहीं इस हफ्ते ये संख्या घटकर 383 हो गई. वहीं कोविड से 7 लोगों की मौत हुई.

यह भी पढ़े – Noida News: डिफाल्टर बिल्डरों के आवंटन रदद करने की तैयारी

कर्नाटक में कोरोना केस में गिरावट
दिसंबर के आखिरी सप्ताह (26 दिसंबर से 1 जनवरी) के 276 मामले के तुलना में कर्नाटक में पिछले हफ्ते Covid के 225 मामले दर्ज किये गए हैं. वहीं पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में कोरोना के केस में गिरावट देखी गई है जब पिछले हफ्ते 168 के मुकाबले मात्र 132 मामले दर्ज किये गए. वहीं दिल्ली में भी 81 के मुकाबले 48 मामले मिले हैं. जुलाई 2022 के बाद से भारत को कोरोना से बहुत राहत मिली है, हालांकि उस दौरान भारत में कोरोना साप्ताहिक दर 1.36 लाख को पार कर गयी थी.

यहां से शेयर करें