Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
एनईए डायरेक्टरी से मिलेंगे ये फायदे – जय हिन्द जनाब एनईए डायरेक्टरी से मिलेंगे ये फायदे – जय हिन्द जनाब

एनईए डायरेक्टरी से मिलेंगे ये फायदे

 

नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (NEA) ने आज शहर के करीब 11500 उद्यमियों की डायरेक्टरी का विमोचन किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने बताया कि इस डायरेक्टरी से उद्यमियों को सीधे लाभ होगा, क्योंकि नोएडा ग्रेटर नोएडा वह आसपास के उद्यमी सामान लेने के लिए दिल्ली या अन्य राज्यों का रुख करते हैं जबकि यह सामान नोएडा में कई कंपनियां बनाती हैं और यह कंपनियां है। सामान उपलब्ध करा सकती है लेकिन उन्हें पता नहीं है कि सामान यहीं मिल सकता है। इसके अलावा एक दूसरे पर विश्वास की भी कमी होती है, लेकिन जब नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन का नाम जुड़ जाएगा तो लोगों में विश्वास बहाली होगी। उन्होंने बताया कि इस डायरेक्टरी में सभी उद्यमियों के नाम और नंबर दिए गए हैं जो अपनी फैक्ट्री लेकर काम कर रहे हैं।

यहां से शेयर करें