Administrative surgery in Noida Police: कमिश्नरेट में तैनात 5 वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव, शैलेन्द्र कुमार सिंह बने नए DCP ट्रैफिक, अनुकृति शर्मा को महिला सुरक्षा की कमान

Administrative surgery in Noida Police: पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को देखते हुए 5 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों (DCP/ADCP) के स्थानांतरण किए गए हैं:

  • श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह (IPS): अब पुलिस उपायुक्त (DCP) यातायात के साथ-साथ लाइन्स और RTC की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
  • श्रीमती अनुकृति शर्मा (IPS): इन्हें प्रभारी पुलिस उपायुक्त (DCP) महिला सुरक्षा नियुक्त किया गया है।
  • श्रीमती शैव्या गौयल (IPS): अब प्रभारी DCP (FRRO) के साथ साइबर, नॉरकोटिक्स और अभिसूचना एवं सुरक्षा का कार्यभार देखेंगी।
  • श्रीमती मनीषा सिंह (PPS): अब पूर्ण रूप से अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) नोएडा का कार्यभार संभालेंगी (ट्रैफिक की जिम्मेदारी से मुक्त)।
  • श्रीमती पूनम मिश्रा (PPS): जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऑफिसर के साथ-साथ अब ADCP (मुख्यालय) की जिम्मेदारी भी निभाएंगी।यह भी पढ़ें: Greater Noida Rabupura: रबूपुरा पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली, दो गिरफ्तार
यहां से शेयर करें