Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the custom-migrator domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/jaihindjanab/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the all-in-one-wp-migration domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/jaihindjanab/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला: बाल कथा वाचक अभिनव अरोड़ा की चलती कार में लगी आग, परिवार सुरक्षित

यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला: बाल कथा वाचक अभिनव अरोड़ा की चलती कार में लगी आग, परिवार सुरक्षित

यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रसिद्ध बाल कथा वाचक अभिनव अरोड़ा की चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि अभिनव अरोड़ा और उनके परिवार के सभी सदस्य समय रहते वाहन से बाहर निकल आए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यह घटना मथुरा जिले के सुरीर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-84 के पास रात करीब दो बजे हुई। सूचना मिलते ही सुरीर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

पुलिस के अनुसार दिल्ली के विकासपुरी निवासी तरुण राज अरोड़ा अपनी डस्टर कार से पत्नी ज्योति अरोड़ा, पुत्र एवं प्रसिद्ध बाल कथा वाचक अभिनव अरोड़ा तथा मन्नत अरोड़ा के साथ वृंदावन से दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान चलते वाहन से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गई।

कार में आग लगते ही परिवार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर शरण ली। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन बुरी तरह जल चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में परिवार का कोई भी सदस्य घायल नहीं हुआ।

घटना के चलते कुछ समय के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके की कार्रवाई पूरी कर यातायात को सामान्य कराया। इस घटना ने एक बार फिर चलते वाहनों में आग लगने की घटनाओं को लेकर वाहन सुरक्षा और नियमित तकनीकी जांच की आवश्यकता को उजागर किया है।

 

यह भी पढ़ें: नोएडा में ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ अभियान को मिली रफ्तार, चेयरमैन दीपक कुमार और सीईओ कृष्णा करुणेश ने किया वृक्षारोपण

यहां से शेयर करें