लवे की दो परियोजनाओं को मंजूरी, 275 करोड़ से मजबूत होगा रेल-सड़क ढांचा

Indian Railway Project

सावल्यापुरम-गुंटूर सेक्शन में ट्रैक्शन सिस्टम का उन्नयन, उधना-उकाई सोंगढ़ में बनेगा चार लेन का आरओबी

Indian Railway Project: नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें दक्षिण तटीय रेलवे के सावल्यापुरम-गुंटूर सेक्शन में विद्युत ट्रैक्शन प्रणाली का उन्नयन और पश्चिम रेलवे के उधना-उकाई सोंगढ़ सेक्शन में चार लेन वाले रोड ओवरब्रिज का निर्माण शामिल है। सावल्यापुरम-गुंटूर के 73 रूट किलोमीटर लंबे सेक्शन में विद्युत ट्रैक्शन प्रणाली के उन्नयन पर 142 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह परियोजना 146 ट्रैक किलोमीटर क्षेत्र को कवर करेगी। इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होने के साथ इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन की क्षमता बढ़ेगी और रेल यातायात को अधिक सुचारू बनाने में मदद मिलेगी। Indian Railway Project

वहीं, उधना-उकाई सोंगढ़ सेक्शन में 133.23 करोड़ रुपये की लागत से चार लेन वाला आरओबी बनाया जाएगा। परियोजना को राज्य सरकार के साथ लागत साझा आधार पर विकसित किया जाएगा। रेलवे और राज्य सरकार की हिस्सेदारी करीब 66.61-66.61 करोड़ रुपये होगी। रेल मंत्रालय के अनुसार, आरओबी बनने से सड़क यातायात सुगम होगा और रेलवे क्रॉसिंग के कारण ट्रेनों के संचालन में होने वाले व्यवधान कम होंगे। ग्रेड-सेपरेटेड ढांचा होने से ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और निर्बाध हो सकेगा। परियोजना स्थल पर 62 प्रतिशत स्क्यू एंगल होने के कारण निर्माण तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण रहेगा।

Indian Railway Project

यहां से शेयर करें