Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
DELHI को चमकाने के लिए सिसोदिया ने दिए 36 करोड़ के प्रोजेक्ट – DELHI को चमकाने के लिए सिसोदिया ने दिए 36 करोड़ के प्रोजेक्ट –

DELHI को चमकाने के लिए सिसोदिया ने दिए 36 करोड़ के प्रोजेक्ट

DELHI: केजरीवाल सरकार दिल्ली की सड़कों को सुंदर, सुरक्षित व विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में मिशन मोड में काम कर रही है। इस बाबत उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तरी व दक्षिणी दिल्ली रोड डिवीजन के अंतर्गत आने वाले चार सड़कों के सुदृढ़ीकरण व सौन्दर्यीकरण के लिए 36 करोड़ रुपये के परियोजना को मंजूरी दी।
इस प्रोजेक्ट के तहत साउथ ईस्ट दिल्ली में 2.87 करोड़ रुपये की लागत से रिंग रोड से पॉवर ग्रिड कारपोरेशन इंडिया के बीच नई सड़क का निर्माण किया जायेगा साथ ही वेस्टर्न यमुना कैनाल रोड, वन्देमातरम मार्ग, उलान बतोर मार्ग को नया स्वरुप मिलेगा।
इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली की सड़कों को सुंदर,सुरक्षित व वर्ल्ड-क्लास बनाने के विजन के तहत सरकार दिल्ली की सड़कों के सुदृढ़ीकरण को लेकर मिशन मोड में काम कर रही है।
उन्होंने बताया दिल्ली की सड़कों को विश्वस्तरीय बनाने के अपने विजन के तहत हम राजधानी की सड़कों का विशेषज्ञों से सर्वे करवा रहे है ताकि सड़कों को मजबूत व सुरक्षित बनाने के लिए उनका ब्लू-प्रिंट तैयार किया जा सकें। उन्होंने कहा कि सड़कों के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ इनके सौन्दर्यीकरण का कार्य भी किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान सेफ्टी-सिक्योरिटी व क्वालिटी के सभी मानकों का प्रतिबद्धता से पालन सुनिश्चित किया जाए।
सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में हम क्रमबद्ध तरीके से पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाली सड़कों को बेहतर बनाने का काम कर रहे है। उन्होंने बताया कि सड़क के पुराने हो जाने के कारण उसकी उपरी सतह पर दरार आदि देखने को मिली जिससे कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही में अवरुद्ध होता था। इसे देखते हुए सरकार द्वारा इसके सुदृढ़ीकरण का काम शुरू किया जा रहा है ताकि आम लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
DELHI: सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगों को सुरक्षित, सुगम और सुंदर सड़क मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का विजन अपने नागरिकों को विश्व स्तरीय सड़कें उपलब्ध करवा उन्हें यात्रा का बेहतर अनुभव देना है। इस कारण इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी दिल्ली द्वारा आधुनिकतम टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है जिससे दिल्ली की सड़के यात्रियों की आवाजाही के लिए अधिक सुरक्षित बन सके। इससे शहर की सड़कों पर भीड़भाड़ तो कम होगी ही साथ में करने, यात्रियों के यात्रा समय को कम करने और ऊर्जा बचाने में मदद मिलेगी।
सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगों को सुरक्षित, सुगम और सुंदर सड़क मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का विजन अपने नागरिकों को विश्व स्तरीय सड़कें उपलब्ध करवा उन्हें यात्रा का बेहतर अनुभव देना है।
सिसोदिया ने कहा कि सुदृढ़ीकरण के इस प्रोजेक्ट में सड़कों की मजबूती पर तो ध्यान दिया ही जाएगा साथ इस इन सड़कों पर सभी मानकों का पालन करते हुए अच्छी गुणवत्ता की ह्यरोड मार्किंगह्ण भी की जाएगी। परियोजना के तहत, लोक निर्माण विभाग द्वारा इन सातों रोड स्ट्रेच के सुदृढ़ीकरण, फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज सहित मानकों का ध्यान रखते हुए लेन मार्किंग, पैरापेट की दीवारों/रेलिंग आदि के पेंट वर्क का कार्य भी किया जाएगा।
सड़कों के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ सौन्दर्यीकरण का भी रखा जाएगा ख्याल
फुटपाथ, व सेंट्रल वर्ज का मेंटेनेंस किया जाएगा।
मानकों के अनुसार की जाएगी रोड मार्किंग, पैरापेट की दीवारों/रेलिंग आदि के पेंट वर्क भी किया जाएगा।
सेंट्रल वर्ज व रोड के दोनों ओर बढाई जाएगी हरियाली।
रोड के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ सौन्दर्यीकरण का भी रखा जाएगा ख्याल, पैदल मार्ग विकसित की जाएगी, एलईडी लाइट्स भी लगाई जायेंगी।
इन सड़कों का होगा जीणोर्धार
-वन्देमातरम मार्ग झ्र धौलाकुआं से दयाल चौक के बीच की सड़क।
-रिंग रोड से पॉवर ग्रिड कारपोरेशन इंडिया के बीच नई सड़क का निर्माण।
-उलान बतोर मार्ग- एनएच 8 से टर्मिनल 1 क्रासिंग रेड लाइट तक की सड़क।
-नार्थ-रोड डिवीजन झ्र वेस्टर्न यमुना कैनाल से बवाना तक की सड़क।

यहां से शेयर करें