सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सहायिकाओं को अब छह हजार रुपये; पांच लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा भी
Honorarium of Anganwadi workers : अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सम्मान समारोह में बड़ी सौगात का ऐलान किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये और सहायिकाओं का मानदेय 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये करने की घोषणा की।
Honorarium of Anganwadi workers :
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हित में चार प्रमुख योजनाओं पर काम कर रही है। इनमें मानदेय वृद्धि के अलावा पांच लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज की सुविधा, साड़ी की संख्या बढ़ाना और स्मार्टफोन उपलब्ध कराना शामिल है।
योगी ने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों को व्यवस्थित और स्मार्ट बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को महज तीन हजार रुपये मानदेय मिलता था। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद इसे बढ़ाकर आठ हजार रुपये किया गया और अब इसमें फिर से वृद्धि कर 12 हजार रुपये किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं महिला एवं बाल विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। सरकार उनके सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Honorarium of Anganwadi workers :

