Noida Flat Theft Arrest: नोएडा। नोएडा पुलिस ने सोसाइटी और फ्लैटों में चोरी की वारदात करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बुधवार को एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चोरी की ज्वैलरी, 3.50 लाख रुपये नकद, 5 लैपटॉप, 2 टैबलेट और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोसाइटी और फ्लैटों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात करते थे। इनके कब्जे से बरामद सामान में कीमती ज्वैलरी के अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामान भी शामिल है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई अर्टिगा कार भी जब्त कर ली है।
जांच में सामने आया कि आरोपी सुनियोजित तरीके से फ्लैटों में सेंधमारी करते थे। पुलिस टीम ने खुफिया जानकारी और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बरामद माल को संबंधित मामलों से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। अन्य सहयोगियों और और वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।

