Greater Noida Sports News: महज 3 महीने की ट्रेनिंग और पहला ही मुकाबला, आशी शर्मा ने ताइक्वांडो में जीता कांस्य पदक, रचा इतिहास

Greater Noida Sports News: ग्रेटर नोएडा । काइकन कराटे फेडरेशन आॅफ इंडिया द्वारा आयोजित छठी काइकन ओपन कराटे चैंपियनशिप-2026 में नोएडा की नन्ही खिलाड़ी आशी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पहली ही प्रतियोगिता में पदक जीतने पर परिजनों और प्रशिक्षकों ने खुशी जताई है।
नोएडा के एसीसी कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा चार की छात्रा एवं ग्राम रघुनाथपुर निवासी अमित शर्मा की पुत्री आशी शर्मा ने महज तीन माह पहले सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम की कराटे अकादमी में प्रशिक्षण शुरू किया था। कम समय के अभ्यास के बावजूद उन्होंने ग्रेटर नोएडा के गगन पब्लिक स्कूल में आयोजित चैंपियनशिप में पहली बार हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के 10 वर्ष आयु वर्ग में आशी शर्मा ने आत्मविश्वास और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि को मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम माना जा रहा है। आशी शर्मा की सफलता पर उनके परिजनों, विद्यालय परिवार, प्रशिक्षकों और सहपाठियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। खेल प्रेमियों ने भी उम्मीद जताई कि वह भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रियों को परेशानी; राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज जारी

यहां से शेयर करें