ग्रेटर नोएडा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसान संगठनों द्वारा ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण कार्यालय के सामने आयोजित महापंचायत में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में सपा पदाधिकारियों ने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए आंदोलन में सहभागिता की।
सुधीर भाटी बोले- अन्नदाता के साथ हो रहा अन्याय
महापंचायत को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्नदाता अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन करने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय उन पर दबाव बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के हितों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है और उनकी मांगों के समर्थन में हर स्तर पर आवाज उठाती रहेगी।
कई सपा नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
महापंचायत में समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान, जगवीर नंबरदार, सुनीता यादव, शशि यादव, उपदेश नागर, कुलदीप भाटी, अनूप तिवारी, प्रशांत भाटी, मोहित यादव, वकील सिद्दकी, मोहित नागर, अशोक भाटी और पवन भाटी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
किसानों की मांगों को लेकर जारी है आंदोलन
किसान संगठन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित महापंचायत में बड़ी संख्या में किसानों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग दोहराई।

