बाल सुरक्षा माह: दिल्ली पुलिस ने 1,800 विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण

New Delhi news  बाल सुरक्षा जागरूकता माह के तहत दिल्ली पुलिस की महिला एवं बाल सुरक्षा विशेष इकाई (एसपीयूडब्ल्यूएसी) के आत्मरक्षा प्रकोष्ठ ने दो विद्यालयों में साइबर जागरूकता व्याख्यान आयोजित कर 1,800 विद्यार्थियों को सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया।

व्याख्यान के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आॅनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड, डिजिटल गोपनीयता और साइबर अपराध की तत्काल शिकायत करने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
छात्र-छात्राओं को यह भी बताया गया कि साइबर अपराधी मोबाइल फोन, सोशल मीडिया, आॅनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म और डिजिटल भुगतान एप्लीकेशन के माध्यम से किस प्रकार लोगों को अपना शिकार बनाते हैं तथा उनसे बचाव के लिए किन सावधानियों का पालन करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए साइबर सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समाधान किया और डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के उपयोगी सुझाव दिए।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि एसपीयूडब्ल्यूएसी नियमित रूप से शैक्षणिक संस्थानों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को तकनीक का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित कर रही है, ताकि साइबर अपराधों के प्रति जागरूक और सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके।\New Delhi

New Delhi news

यहां से शेयर करें