Jammu and Kashmir: श्रीनगर। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में शुक्रवार को श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के छह जवान घायल हो गए। हादसा सोनमर्ग के गगनगीर स्थित सुरंग के पास उस समय हुआ, जब सीआरपीएफ का वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गया।
Jammu and Kashmir:
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के तुरंत बाद राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और सभी घायल जवानों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।
घायलों को बेहतर इलाज के लिए गुंड स्थित सीआरपीएफ शिविर और निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी जवान के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।
Jammu and Kashmir:

