भाकियू के राष्टÑीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसान-मजदूर हुंकार महापंचायत को किया संबोधित

Ghaziabad news भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश ने कहा कि किसानों की जमीन का हनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने सोमवार को वेव सिटी और लोनी क्षेत्र में किसानों की जमीन अधिग्रहण, मुआवजा और किसान हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) की किसान-मजदूर हुंकार महापंचायत को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए।
उन्होंने आरोप लगाया कि विकास परियोजनाओं के नाम पर किसानों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है, लेकिन उन्हें उचित मुआवजा और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
टिकैत ने कहा कि किसान और मजदूर देश की रीढ़ हैं और उनके अधिकारों की अनदेखी लोकतंत्र के लिए खतरा है।
राकेश टिकैत ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने किसानों से एकजुट रहने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।
महापंचायत में वेव सिटी और लोनी क्षेत्र के किसानों ने जमीन अधिग्रहण, कम मुआवजा, आवासीय योजनाओं और विकास कार्यों से प्रभावित होने के मुद्दे उठाए।
किसानों ने आरोप लगाया कि कई परियोजनाओं में उनकी जमीनें ली गईं, लेकिन उन्हें तय मानकों के अनुसार लाभ नहीं मिला। पंचायत में किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी भी जताई।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
महापंचायत में यह रहे मौजूद
इस मौके पर एडीएम सिटी विकास कश्यप ,जीडीए अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ,नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश कुमार मौजूद रहे।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें