New Delhi news दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के “प्रोजेक्ट संगम” के तहत राजधानी में यातायात सुगमता और सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। नागरिकों और विभिन्न एजेंसियों के सहयोग से संचालित इस परियोजना के तहत राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में यातायात समस्याओं को कम करने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
पूर्वी रेंज में कार्रवाई
विकास मार्ग पर अवैध पार्किंग और गलत दिशा में चल रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र के पास गलत दिशा में वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए सर्विस रोड निर्माण का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग को भेजा गया।
पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्र में सख्ती
हरि कुंज के पास क्रेन पार्किंग के खिलाफ नियमित चालान किए गए, जबकि महाराजा अग्रसेन मार्ग पर नो-पार्किंग बोर्ड लगाए गए और मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग बढ़ाई गई। केपी ब्लॉक मार्केट के आसपास अतिक्रमण हटाने के अभियान भी चलाए गए।
जनजागरूकता पर विशेष जोर
परियोजना के तहत 30 से अधिक आरडब्ल्यूए/एमडब्ल्यूए बैठकें, 28 स्कूलों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम और 14 नुक्कड़ नाटक व रेड-लाइट अभियान आयोजित किए गए, जिनमें 6,630 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
New Delhi news

