डॉक्टर से बना प्रॉपर्टी ठग गिरफ्तार

New Delhi news  दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक करोड़ रुपये से अधिक की प्रॉपर्टी ठगी का खुलासा करते हुए बीडीएस डॉक्टर से प्रॉपर्टी कारोबारी बने मजहर खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले सात महीनों से फरार चल रहा था और अदालत द्वारा घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका था।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मजहर खान, जो इलाके में ह्लडॉ. साहबह्व के नाम से जाना जाता था, अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा और पेशेवर पहचान का फायदा उठाकर लोगों का भरोसा जीतता था। इसके बाद वह यमुना विहार स्थित एक ही फ्लैट को अलग-अलग लोगों के सामने सुरक्षा के तौर पर पेश कर उनसे बड़ी रकम लेता था। जबकि उक्त संपत्ति पहले से ही आईसीआईसीआई बैंक में मॉर्गेज थी।
क्राइम ब्रांच की ईआर-कक टीम ने एसीपी नरेंद्र सिंह के निर्देशन में तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी। इंस्पेक्टर सुनील कुंडू के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को उत्तर प्रदेश में देहरादून के पास गणेशपुर टोल प्लाजा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक काली हुंडई क्रेटा कार भी बरामद की है।
मजहर खान ने वर्ष 2011 में उत्तर प्रदेश से बीडीएस तथा जयपुर से एमडीएस की डिग्री हासिल की थी। शुरूआती दौर में वह खुरेजी इलाके में डेंटल प्रैक्टिस करता था, लेकिन बाद में प्रॉपर्टी कारोबार में उतरकर कथित तौर पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने लगा।
क्राइम ब्रांच का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से कई पीड़ितों को राहत मिलने की उम्मीद है।

New Delhi news

यहां से शेयर करें