Ghaziabad news लिंकरोड थाना क्षेत्र के साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। पानी ठंडा-गर्म करने वाली मशीन के पीएचई की टेस्टिंग के दौरान हुए विस्फोट में दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह हादसा बृहस्पतिवार देर शाम मैडोर्स रिन्यूवल एनर्जी नामक फैक्ट्री में हुआ, जहां पानी ठंडा-गर्म करने वाली मशीनों का निर्माण किया जाता है। बताया गया कि मशीन की टेस्टिंग के दौरान अचानक पीएचई फट गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और तीन श्रमिक उसकी चपेट में आ गए।
– दो की मौत, एक की हालत गंभीर
हादसे में इमरान और त्रिभुवन की मौत हो गई, जबकि बांके बिहारी को गंभीर हालत में दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।
– पुलिस जांच में जुटी
प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि पीएचई फटने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच की जा रही है और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की भी पड़ताल की जाएगी।
Ghaziabad news

