New Delhi news द्वारका जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 21 अप्रैल से 2 मई 2026 तक चले इस आॅपरेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत 35 मामले दर्ज किए गए, जिसमें ड्रग्स तस्करों, सप्लायर्स और नशा करने वालों पर शिकंजा कसा गया।
पुलिस टीमों ने खुफिया सूचना के आधार पर कई जगहों पर लगातार छापेमारी की। इस दौरान 4.443 किलोग्राम गांजा, 41 ग्राम स्मैक/हेरोइन और 17,930 रुपये नकद बरामद किए गए। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई नशे के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
डीसीपी कुशल पाल सिंह के नेतृत्व में आॅपरेशन यूनिट और थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने इस अभियान को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ह्यजीरो टॉलरेंसह्ण नीति के तहत ऐसे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
अलग से: जागरूकता अभियान भी रहा जोरदार”
नशे के खिलाफ इस अभियान के दौरान पुलिस ने जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया। स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे नशे से जुड़ी किसी भी सूचना को पुलिस के साथ साझा करें, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।




New Delhi news

