वर्क फ्रॉम होम के नाम पर आॅनलाइन ठगी का भंडाफोड़, करौली से वेटरनरी छात्र गिरफ्तार

New Delhi news  सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की साइबर थाना पुलिस ने ह्लवर्क फ्रॉम होमह्व के नाम पर चल रहे आॅनलाइन ठगी के एक गिरोह का पदार्फाश करते हुए राजस्थान के करौली से एक 20 वर्षीय वेटरनरी छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी बेरोजगार युवाओं को इंस्टाग्राम पर हैंडराइटिंग कार्य का लालच देकर उनसे विभिन्न शुल्क के नाम पर पैसे वसूलता था।

पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल को सीता राम बाजार निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसे इंस्टाग्राम पर एक आईडी के जरिए घर बैठे काम कर कमाई का आॅफर मिला। संपर्क करने पर आरोपियों ने उससे रजिस्ट्रेशन फीस, मटेरियल चार्ज, जीएसटी और अकाउंट वेरिफिकेशन के नाम पर अलग-अलग किश्तों में पैसे जमा कराए।
आरोपियों ने ठगी को अंजाम देने के लिए चालाकी से ह्लपेमेंट फेलह्व और कुछ पैसे (जैसे 0.71) बकाया दिखाकर पीड़ित को बार-बार भुगतान करने के लिए प्रेरित किया। इस प्रकार शिकायतकर्ता से कुल 34,509.95 रुपये की ठगी की गई। मामले में थाना साइबर में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम एक यूपीआई आईडी के माध्यम से प्राप्त की जा रही थी। तकनीकी विश्लेषण में इंस्टाग्राम आईडी से जुड़े मोबाइल नंबरों की पहचान की गई, जो संबंधित बैंक खाते के मालिक के संपर्क में थे।
डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने राजस्थान के करौली में छापा मारकर 1 मई को आरोपी अनुज मीना को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वेटरनरी साइंस का छात्र है और उसने अपने साथी गणेश शर्मा उर्फ प्रिंस उर्फ गोलू के साथ मिलकर यह ठगी शुरू की थी। गणेश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी पेज बनाकर विज्ञापन चलाता था, जबकि अनुज अपने नाम पर सिम कार्ड और बैंक खाते उपलब्ध कराता था।
दोनों आरोपी ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर उसका पता छुपाने की कोशिश करते थे और इस अवैध कमाई से आलीशान जीवनशैली जी रहे थे।

New Delhi news

यहां से शेयर करें