New Delhi news दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 26 वर्ष पुराने हत्या व लूट के एक चर्चित मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी घटना के बाद से लगातार ठिकाने बदलकर कानून से बचता रहा
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2000 में मुकर्जी नगर थाने में दर्ज इस मामले में आरोपी नरेश मुखिया उर्फ नागेश्वर मुखिया को अदालत द्वारा पहले ही घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका था। अब उसे समस्तीपुर (बिहार) से दबोच लिया गया है।
क्या था मामला
करीब 26 साल पहले इंद्र विहार इलाके में रहने वाली आशा छाबड़ा ने अपना मकान बेचकर घर में बड़ी रकम रखी हुई थी। इसकी जानकारी उसी मकान में काम करने वाले नरेश मुखिया को हो गई। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची।
जनवरी 2000 में मौका देखकर आरोपी अपने साथियों के साथ घर में घुस गया। अलमारी से नकदी निकालते समय महिला ने उन्हें देख लिया और शोर मचाया। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने टेलीफोन के तार से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद वे करीब 8 लाख रुपये नकद और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
New Delhi news

