दिल्ली पुलिस की साइबर लैब को मिला करड 9001:2015 प्रमाणन

New Delhi news

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर लैब को करड 9001:2015 क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम (दटर) का प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह मान्यता भारतीय मानक ब्यूरो (इकर), भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई है, जो लैब की डिजिटल साक्ष्यों के प्रबंधन और साइबर अपराधों की जांच में अपनाई जा रही मानकीकृत, पारदर्शी और प्रक्रिया-आधारित कार्यप्रणाली की पुष्टि करती है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह प्रमाणन साइबर लैब की उन्नत डिजिटल फॉरेंसिक क्षमताओं को दशार्ता है। लैब में मोबाइल फॉरेंसिक्स, हार्ड डिस्क व स्टोरेज मीडिया विश्लेषण, क्लाउड फॉरेंसिक्स, क्रिप्टोकरेंसी ट्रैकिंग तथा मैलवेयर विश्लेषण जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हैं। आधुनिक उपकरणों और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रक्रियाओं के जरिए डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रूप से एकत्रित, संरक्षित, विश्लेषित और न्यायालय में प्रस्तुत करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
साइबर लैब वर्तमान में साइबर धोखाधड़ी, वित्तीय अपराध, रैनसमवेयर हमलों, डेटा उल्लंघन और अन्य तकनीक आधारित अपराधों की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सख्त चेन आॅफ कस्टडी प्रोटोकॉल के पालन से डिजिटल साक्ष्यों की विश्वसनीयता और अखंडता बरकरार रखी जाती है।
इस उपलब्धि को दिल्ली पुलिस की तकनीक-आधारित पुलिसिंग, गुणवत्ता प्रबंधन और बेहतर जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इससे साइबर अपराधों की जांच में और अधिक दक्षता तथा पारदर्शिता आएगी।
दिल्ली के पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने साइबर लैब टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीम के पेशेवर दृष्टिकोण, समर्पण और सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने डीसीपी (क्राइम) आदित्य गौतम, एसीपी मुकेश राठी और इंस्पेक्टर राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे मानकों को बनाए रखने पर जोर दिया।

New Delhi news

यहां से शेयर करें