लखनऊ: पान थूकने के लिए चलती वैन का दरवाजा खोलना पड़ा भारी, टकराकर स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत, आरोपी ड्राइवर फरार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहां सड़क पर एक मामूली लापरवाही एक व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हुई । रविवार दोपहर एक वैन चालक ने पान थूकने के लिए चलती गाड़ी का दरवाजा अचानक सड़क की ओर खोल दिया, जिससे पीछे से स्कूटी पर आ रहे 50 वर्षीय शौनक शुक्ला सीधे दरवाजे से टकरा गए।

मौके पर ही मौत, आरोपी ड्राइवर फरार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि शौनक शुक्ला स्कूटी से सड़क पर गिर पड़े और उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ड्राइवर ने उन्हें लोहिया अस्पताल तक तो पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही वह गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित इंदिरा नगर के निवासी थे और स्टेशनरी की दुकान चलाते थे, उनकी असमय मृत्यु से उनके परिवार में कोहराम मच गया है।

पुलिस की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है । पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी ड्राइवर की पहचान कर उसे जल्द से जल्द पकड़ा जा सके । ज्ञात हो कि अदालतों ने भी पूर्व में यह माना है कि चलती गाड़ी का दरवाजा बिना सावधानी बरते और पीछे के ट्रैफिक को देखे खोलना गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है ।

यह भी पढ़ें: जौनपुर तेज रफ्तार का कहर: तेज़ रफ्तार ट्रक ने टेम्पो को मारी टक्कर, उड़े ऑटो के परखच्चे, 3 की मौक़े पर मौत, 3 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती, जांची जारी

यहां से शेयर करें