New Delhi news बाहरी जिले की पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपराध-मुक्त-पार्क एक पहल अभियान के तहत देर रात को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के पार्कों में दिन और शाम के समय देर रात तक पैदल गश्त नागरिकों से संवाद किया।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह और अतिरिक्त डीसीपी ने पुलिस टीमों के साथ पार्कों और आसपास के इलाकों की गहन जांच कर किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को रोकने पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने नागरिकों को जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें। ताकि समय रहते अपराध कारित होने से रोका जा सकें।
पुलिस ने बताया कि इस तरह की निरंतर और सघन गश्त न केवल अपराध पर अंकुश लगाएगी, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाएगी, जिससे वे सार्वजनिक स्थानों का बेझिझक उपयोग कर सकेंगे। इसके अलावा, बाहरी जिला पुलिस पार्कों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर निकायों और आरडब्ल्यूए के साथ भी समन्वय कर रही है।


New Delhi news
पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है: अलवाल

New Delhi news दिल्ली क्राइम ब्रांच के एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने वीरवार को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जंगपुरा के स्कूलों में विशेष अभियान चलाकर कक्षा 6 से 8वीं तक के प्रहारी क्लब के 215 छात्रों और 14 शिक्षकों को नशे से दूर रहने के लिए पे्ररित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए स्टैंडीज के माध्यम से जानकारी दी गई तथा जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए। इसके अलावा एसीपी राजेश शर्मा और इंस्पेक्टर राकेश दुहान ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से प्रेरणादायक और शैक्षिक सत्र भी आयोजित किए गए।
छात्रों को मानस हेल्पलाइन (1933) के बारे में भी जानकारी दी गई और नशे के खिलाफ ई-प्रतिज्ञा दिलाई गई।
डीसीपी एएनटीएफ राहुल अलवाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और युवाओं को जागरूक करना इस मुहिम का अहम हिस्सा है।
New Delhi news

