होर्मुज में बड़ा टकराव: ईरानी जहाज जब्त, मिसाइल रसायन का दावा

America - Iran

America – Iran : नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी नौसेना ने ईरानी कंटेनर जहाज टोस्का को अपने कब्जे में ले लिया है। दावा किया जा रहा है कि यह जहाज चीन से ईरान जा रहा था और उस पर मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े रसायन या डुअल-यूज सामग्री लदी हो सकती थी।

America – Iran :

अमेरिकी कार्रवाई रविवार को ओमान की खाड़ी में चाबहार पोर्ट के पास हुई। जहाज टोस्का ईरान की सरकारी शिपिंग कंपनी Islamic Republic of Iran Shipping Lines से जुड़ा बताया गया है, जिस पर पहले से अमेरिकी प्रतिबंध लागू हैं।

समुद्री ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, जहाज संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहा है और पहले भी डुअल-यूज सामग्री ढोने के आरोपों में घिर चुका है।

America – Iran :

‘मिसाइल केमिकल’ का दावा, तनाव चरम पर

अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने दावा किया कि जहाज पर मिसाइल निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रसायन लदे थे। उन्होंने कहा कि जहाज को कई बार रुकने का आदेश दिया गया, लेकिन उसने आदेश नहीं माना।

अमेरिकी सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में “डुअल-यूज” सामग्री होने की संभावना है—ऐसी सामग्री जो औद्योगिक और सैन्य दोनों कामों में इस्तेमाल हो सकती है।

ईरान का पलटवार: ‘समुद्री डकैती’ करार

ईरान ने इस कार्रवाई को सीधा “सशस्त्र समुद्री डकैती” बताया है और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कहा है। तेहरान ने चेतावनी दी है कि अमेरिका को इसके परिणाम भुगतने होंगे।

साथ ही ईरान ने यह भी संकेत दिया है कि वह प्रस्तावित वार्ताओं से पीछे हट सकता है, जिससे कूटनीतिक हालात और बिगड़ सकते हैं।

America – Iran :

यहां से शेयर करें