नोएडा: PGI कैंपस में लैब टेक्निशन प्रशिक्षु ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नोएडा। सेक्टर-30 स्थित पीजीआई कैंपस में मंगलवार को एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान अवधेश कुमार (19 वर्ष) पुत्र अवनीश कुमार, निवासी ग्राम भिनगा, पोस्ट भिनगा, जिला श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह पीजीआई में लैब टेक्निशन प्रशिक्षु के तौर पर कार्यरत था।

पीआरवी के माध्यम से मिली सूचना

थाना सेक्टर-20 को पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि पीजीआई कैंपस में एक युवक ने पंखे से फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

 

यह भी पढ़ें: श्रमिकों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, DM ने निजी अस्पतालों को दिए मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश

यहां से शेयर करें