ेदेश में अवैध तरीके से रह रहे दो बांग्लोदशी पकड़े

New Delhi news  दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-वेस्ट जिला की फॉरेनर सेल ने अवैध प्रवास और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बांग्लादेशी नागरिकों को महेंद्र पार्क थाना क्षेत्र स्थित न्यू सब्जी मंडी आजादपुर से गिरफ्तार कर उन्हें डिपोर्ट कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान मोसा उर्फ मोसेस्रिया मोनी जिला नाराइल, खुलना, और मोहम्मद नूर आलम, जिला रंगपुर के रूप में हुई है।
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उप आयुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 13 अप्रैल 2026 की सुबह फॉरेनर सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। जांच में सामने आया कि दोनों व्यक्ति बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में रह रहे थे और अवैध गतिविधियों में शामिल थे।
पुलिस टीम ने कई दिनों तक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी रखी। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली, जिसके बाद एक सुनियोजित आॅपरेशन तैयार किया गया और सटीक सूचना के आधार पर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने खुद को भारतीय नागरिक बताया, लेकिन उनके जवाबों में विरोधाभास मिलने पर जांच गहराई से की गई। विस्तृत जांच में उनके पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे अवैध रूप से भारत में रह रहे थे और एक सॉलिसिटेशन रैकेट का हिस्सा थे।
डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट जिला आकांक्षा यादव ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अवैध गतिविधियों और घुसपैठ के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि राजधानी में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

New Delhi news

यहां से शेयर करें