गाजियाबाद जाने वाले कृपया ध्यान दें: 62 सर्विस रोड 9 अप्रैल से 10 जून तक बंद, मेट्रो लाइन-3 विस्तार के लिए 2 महीने का ट्रैफिक संकट

गाजियाबाद जाने वाले कृपया ध्यान दें: दिल्ली-मेरठ हाईवे के पास नोएडा सेक्टर-62 होकर गाजियाबाद (इंदिरापुरम) जाने वाली सर्विस रोड आज यानी 9 अप्रैल से 10 जून 2026 तक पूरी तरह बंद रहेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आधिकारिक एडवायजरी जारी कर यह जानकारी दी है। बंदी का कारण मेट्रो लाइन-III (नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी) के विस्तार के तहत पियर P386 के पास फाउंडेशन कास्टिंग और दो स्पेशल स्टील स्पैन का निर्माण कार्य है। इस काम से ट्रेन रिवर्सल सुविधा विकसित की जाएगी।

DMRC की एडवायजरी के अनुसार, “सेक्टर-62 के पास पियर P386 के निकट गाजियाबाद की ओर जाने वाली सर्विस रोड 09.04.2026 से 10.06.2026 तक बंद रहेगी। कम्यूटर्स वैकल्पिक मार्गों की योजना बनाएं और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।” अभी तक कोई स्पष्ट डायवर्शन प्लान या अल्टरनेटिव रूट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। नोएडा अथॉरिटी और ट्रैफिक पुलिस से भी इस पर कोई अतिरिक्त अपडेट नहीं मिला है।

किन लोगों पर पड़ेगा असर?

नोएडा सेक्टर-62 गोलचक्कर से रोजाना गाजियाबाद, इंदिरापुरम, वसुंधरा या साहिबाबाद जाने वाले हजारों वाहन चालक प्रभावित होंगे|सुबह-शाम ऑफिस टाइम और वीकेंड पर जाम बढ़ने की आशंका। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक दबाव बढ़ सकता है। यह काम नोएडा मेट्रो-III विस्तार का हिस्सा है, जिसमें नोएडा सिटी सेंटर से इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक ट्रेन रिवर्सल की नई सुविधा बनाई जा रही है। DMRC ने commuters से अपील की है कि वे पहले से ही वैकल्पिक रास्ते चुनें और ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन या ऐप्स पर अपडेट चेक करते रहें। अभी तक किसी बड़े ट्रैफिक ब्लॉक या दुर्घटना की खबर नहीं है, लेकिन आज सुबह से ही सेक्टर-62 क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई है। नोएडा अथॉरिटी और गाजियाबाद प्रशासन से भी जल्द डायवर्शन प्लान जारी किए जाने की उम्मीद है।

सलाह:

Google Maps, Moovit या Noida Traffic App पर रीयल-टाइम अपडेट चेक करें। संभव हो तो मेट्रो या अन्य सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। कार्य पूरा होने के बाद सड़क दोबारा खुल जाएगी, लेकिन इस दौरान धैर्य रखें। DMRC का यह एडवायजरी 8 अप्रैल को जारी किया गया था और आज से लागू हो गया है। आगे की कोई नई सूचना मिलते ही अपडेट किया जाएगा। गाजियाबाद-नोएडा रूट पर यात्रा करने वाले लोग सतर्क रहें!

यह भी पढ़ें: डॉक्टर से IAS तक: अपराजिता सिंह की अदम्य दृढ़ संकल्प की कहानी, चिकनगुनिया, फ्रैक्चर भी नहीं तोड़ पाए हौसला

यहां से शेयर करें