Weather Alert:दिल्ली समेत तमाम एनसीआर क्षेत्र में गर्मी सितम ढा रही है। आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के साथ यहां बारिश होने की उमीद है। बात गौतमबुद्ध नगर की करें तो इस सप्ताह मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। बुधवार को जिले में तेज धूप और चुभती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। भारतीय मौसम विभाग (प्डक्) के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान वायुमंडलीय आर्द्रता 77 प्रतिशत रही, जिसने उमस और बेचैनी को और बढ़ा दिया।
पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा मौसम का रुख
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार पहाड़ी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर मैदानी क्षेत्रों में मौसम करवट लेगा। इसके चलते उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली-एनसीआर में बादलों की गरज-चमक के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक 26 और 27 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 29 से 31 मार्च के बीच बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पिछली बारिश के बाद फिर लौट सकती है ठंड
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह हुई बारिश ने भी तापमान में उल्लेखनीय गिरावट लाई थी और मौसम अचानक बदल गया था। इस बार भी बारिश के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं। बार-बार बदल रहे इस मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। डॉक्टर लोगों को सावधानी बरतने और गर्म कपड़े संभालकर रखने की सलाह दे रहे हैं।
वायु गुणवत्ता येलो जोन में, सांस के मरीज रहें सतर्क
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा दोनों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (।फप्) येलो जोन में दर्ज किया गया। नोएडा का ।फप् 162 और ग्रेटर नोएडा का ।फप् 175 रहा। येलो जोन यानी श्मध्यमश् श्रेणी में हवा की गुणवत्ता उन लोगों के लिए चिंताजनक हो सकती है जो सांस संबंधी बीमारियों, अस्थमा या हृदय रोग से पीड़ित हैं। विशेषज्ञों की सलाह है कि ऐसे लोग बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से लंबे समय तक खुले में न रहें।
क्या करें, क्या न करें, इन बातों का रखे ख्याल
आने वाले दिनों में मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को हल्के गर्म कपड़े साथ रखने, पर्याप्त पानी पीने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि तापमान में अचानक बदलाव उनके लिए अधिक खतरनाक हो सकता है।
यह भी पढ़ें: पुलिस ने एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाला पकड़ा

