डाइटीशियन शिवानी: फेलिक्स हॉस्पिटल की डाइटीशियन ने लोगों से किया आह्वान, नवरात्रि व्रत में संतुलित आहार से रखें सेहत दुरुस्त

डाइटीशियन शिवानी: नवरात्रि के दौरान व्रत रखते समय संतुलित आहार और पर्याप्त पानी लेना बेहद जरूरी है। खानपान में लापरवाही से कमजोरी, गैस और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

फेलिक्स हॉस्पिटल की डाइटीशियन शिवानी के अनुसार व्रत में फल, दूध, दही, छाछ और सूखे मेवे को आहार में शामिल करना चाहिए। केला, सेब, पपीता और अनार जैसे फल शरीर को जरूरी पोषक तत्व देते हैं। साबूदाना, कुट्टू और सिंघाड़े का आटा सीमित मात्रा में लें और तली-भुनी चीजों से बचें। उन्होंने सलाह दी कि दिनभर में थोड़ा-थोड़ा खाएं और 8-10 गिलास पानी पिएं। नारियल पानी और नींबू पानी जैसे पेय शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। व्रत के दौरान हल्की वॉक या योग करना फायदेमंद रहता है। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर के मरीज, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग व्रत से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

क्या खाएं: फल, दूध-दही, साबूदाना, कुट्टू-सिंघाड़ा आटा, सूखे मेवे, हल्की सब्जियां।
क्या न खाएं: तली-भुनी चीजें, ज्यादा घी-तेल, मीठा और पैकेज्ड फूड।

यह भी पढ़ें: भाजपा में शोक की लहर: पूर्व महानगर अध्यक्ष के पिता का निधन, राजनीतिक व सामाजिक जगत में शोक की लहर

यहां से शेयर करें