पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड़ ने अत्याधुनिक और हाईटेक थाने का कि या शिलान्यास

Ghaziabad news   पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड़ ने बुधवार को जनपद के  वेव सिटी क्षेत्र में प्रदेश के सबसे अत्याधुनिक और हाईटेक थाने का शिलान्यास और भूमि पूजन किया।

उन्होंने कहा कि लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह तीन मंजिला थाना, अपनी बनावट और सुविधाओं में किसी कॉपोर्रेट आॅफिस से कम नहीं होगा। इस आधुनिक थाना भवन का क्षेत्रफल लगभग  42 हजार स्क्वायर फीट  होगा और इसे एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। थाने को इस तरह डिजाइन किया गया है कि फरियादियों को सुविधाजनक अनुभव मिले और पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण प्राप्त हो। सुरक्षा के लिहाज से पूरे भवन को डिजिटल सिस्टम और एयर कंडीशनिंग जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि वेव सिटी की मूल योजना में ही एक थाना और फायर स्टेशन बनाने का प्रावधान था। वर्तमान में अस्थायी थाना संचालित है, लेकिन स्थाई और आधुनिक भवन बनने के बाद करीब 50 हजार निवासियों को प्रभावी पुलिसिंग का लाभ मिलेगा।  वेव ग्रुप के जरिए इस भव्य थाने का निर्माण किया जा रहा है।
ग्रुप के सीईओ भूपेंद्र कुमार चौहान ने कहा कि 4200 एकड़ में फैली टाउनशिप की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। 12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह आधुनिक थाना अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के साथ-साथ पुलिस सेवा को तेज और पारदर्शी बनाने में सहायक होगा।
भूमि पूजन में यह रहे मौजूद
इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध केशव कुमार चौधरी,डीसीपी सिटी धवल जायसवाल और डीसीपी  ग्रामीण सुरेन्द्रनाथ तिवारी, एसीपी प्रियाश्री पल ,थाना प्रभारी वेव सिटी सर्वेश कुमार मौजूद रहे।
Ghaziabad news

फोटो 40
जनसुरक्षा और सामाजिक शांति के लिए रणनीति बनाएं: गौड़


Ghaziabad news  पुलिस आयुक्त जे रविन्द्र गौड की अध्यक्ष में बुधवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में शहर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जनसुरक्षा के लिए एक समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।
पुलिस आयुक्त ने बैठक में अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की प्रगति की समीक्षा कीऔर इसे और अधिक सशक्त बनाने के निर्देश दिए गए।
महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगामी कार्य योजना पर दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने ईद-उल-फितर के अवसर पर भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस आयुक्त ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और सामाजिक शांति सुनिश्चित करने के लिए ठोस और प्रभावी रणनीतियाँ तत्काल लागू की जाएं।
इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात राज कारन नैय्यर, सभी पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त और सर्किल सहायक पुलिस आयुक्त मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें