Holi Milan Celebration: सेक्टर-34 स्थित कम्युनिटी सेंटर में भारतीय धरोहर विचार मंडल द्वारा आयोजित श्रीराम कथा का सातवें और अंतिम दिन भक्तिभाव के साथ समापन हुआ। कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कल्याणकारी रामराज्य का विस्तृत वर्णन करते हुए भरत और केवट के त्याग व भक्ति से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
समापन अवसर पर भक्तों ने फूलों की होली खेली तथा अपने बच्चों में श्रेष्ठ संस्कार विकसित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का विधिवत समापन हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल द्वारा कराया गया। उन्होंने कहा कि रामकथा जीवन में संघर्ष, सदाचार और मयार्दा का अद्भुत समागम है तथा अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल के दुष्प्रभाव से बचाने का आह्वान किया। कथा में प्रमोद शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, त्रिलोक शर्मा,पंकज त्रिपाठी, योगेंद्र शर्मा, चितरंजन वर्मा, विनोद बसंल, पुष्पलता, देवेंद्र वत्स, रीता कपूर, राजेश पांडेय, मनीष दीक्षित, मोहित पुंडीर, नीतू कश्यप,गीता वेदवाल, भारतीय धरोहर पत्रिका के सह संपादक ब्रजेश मिश्र, राम जी पांडे, रणधीर कुमार, दयाशंकर शर्मा, जगदीश जोशी,वी.के.विज, तपेश झा,दिवाकर शर्मा, राजू हलवाई, श्याम यादव, हरपाल सिंह, सुरेश, सुनील, वी.के.मित्तल, यतींद्र कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे।

