New Delhi news दिल्ली पुलिस सप्ताह के तहत एसपीयूडब्ल्यूएसी ने शनिवार को वसंत कुंज, आर.के. पुरम के झुग्गी क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा 112 और 1091 जैसे हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
कलाकारों ने सशक्त संवाद और जीवंत अभिनय के जरिए स्थानीय समुदाय से संवाद स्थापित किया। विशेष रूप से महिलाओं और किशोरियों को हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने और समय पर पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम को स्थानीय निवासियों और बाजार में मौजूद लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।
महिला एवं बाल उत्पीड़न निरोधक विशेष प्रकोष्ठ के उप पुलिस आयुक्त अंजिता चेप्याला ने बताया कि दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

New Delhi news

