सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

The film ‘The One’ released मुंबई । सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत फिल्म ‘द वन’ ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। फिल्म ने पहले दिन करीब 8 करोड़ रुपये की कमाई की।

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘द वन’ ने हालिया रिलीज फिल्मों में अक्षय कुमार की ‘हैवान’, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’, ‘वाइब’ और ‘दायरा’ समेत करीब 33 फिल्मों की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन शुरुआती कमाई ने निर्माताओं की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। The film ‘The One’ released

‘द वन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऋषि और तमन्ना भाटिया ने उनकी पत्नी ममता की भूमिका निभाई है। कहानी ऋषि के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पुश्तैनी जमीन बेचने के लिए पत्नी के साथ बिहार स्थित अपने पैतृक गांव लौटता है। फिल्म में सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने किया है, जबकि एकता कपूर इसकी निर्माता हैं।

वहीं, नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने दूसरे दिन भारत में 14.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसकी कुल कमाई 61.15 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई पहले दिन के मुकाबले कम रही। ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के पहले दिन 34.65 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग दर्ज की थी। ऐसे में ‘द वन’ की मजबूत शुरुआत के बाद दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

The film ‘The One’ released

यहां से शेयर करें